Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2021

Mahārāṇī Yaśomatī devī dāsī (New Delhi - East of Kailash - India)

गुरुमहाराज के विषय में बोलने की मुझमे सामर्थ्य कहाँ। 
उनके गुणों का बखान करने के लिए शब्दकोष में शब्द कहाँ।। 

गुरु महाराज की कृपा से कुछ कहने का प्रयास करती हूँ। 
सर्वप्रथम उनके चरणों में नमन करती हू।। 

गुरुमहाराज गोलोक से आये कृष्ण के प्रतिनिधि है। 
जो विनम्रता,करुणा, प्रेम की अपार निधि है।।  

हर बद्ध जीवात्मा को गौरांग प्रभु का सन्देश देत। 
सभी को कृष्ण भावनाभावित बना देते।। 

छोटे छोटे शहरों में भी कृष्ण प्रेम प्रदान किया शहरों की तो बात ही क्या,
प्रभुपाद के प्रचार कार्य को हर दिशा में फैला दिया।। 

आज हम सब मिलकर व्यासपूजा हर घर में कर रहे है। 
गुरुमहाराज को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।। 

यदि हम गुरुमहाराज के आदेशों का पालन करते हैं,
तो सही मायने में व्यास पूजा कर पाते हैं।।