गुरु महाराज कृपया अपने चरण कमलों में मेरा विनम्र प्रणाम स्वीकार करें.
मेरे पास हमारे गुरु महाराज की महिमा करने लायक कोई गुण नहीं है। मैं वास्तव में एक पतित आत्मा हूँ। गुरु महाराज विनम्र और प्रेरणादायक हैं कि उन्होंने इस पतित आत्मा को स्वीकार किया और दीक्षा दी। वास्तव में मैं इसके लिए योग्य नहीं थी, लेकिन गुरु महाराज इतने दयालु हैं कि वे कभी भी ऐसे व्यक्ति को मना नहीं करते जो कृष्ण की सेवा करने के लिए उत्सुक हो। मेरी दीक्षा के लिए शिक्षा गुरु अमृतेश कृष्ण प्रभुजी की दिल से शुक्रगुजार हूं। मैंने आप जैसे प्रमाणिक गुरु से दीक्षा लेने का सपना भी नहीं लिया था। गुरु महाराज हमने तो अपने बेटे को ब्रह्मचारी बनने पर भी नहीं रोका। ये एक देश सेवा है और इससे जनहित का कल्याण होगा ऐसा हमारा मानना है।
हमारे गुरु महाराज इतने दयालु और मेहनती हैं कि जब श्रील प्रभुपाद ने उन्हें मायापुर धाम को संभालने के लिए कहा तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। उस समय जब आर्थिक संकट था, हमारे गुरु महाराज ने खुद को कृषि कार्यो में शामिल कर लिया और उन्होंने स्थानीय समुदाय को आधुनिक उपकरणों से खेती करना सिखाया। उन्होंने स्थानीय समुदाय से बंगाली भाषा सीखी। गुरु महाराज ने लोगों को कृष्ण चेतना आंदोलन में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया।
वैदिक प्लांटेरियम (TOVP) मंदिर, दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जो केवल उनकी कड़ी मेहनत के कारण आज बनकर पूरा तैयार हो गया है। उन्होंने अपने गुरु के सपनों को साकार करने के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। गुरु महाराज ने दीक्षा समारोह मनाने के लिए दुनिया भर में यात्रा की। और आज भी गुरु महाराज दीक्षा देने एवं अन्य कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 2024 में वृंदावन और काम्यवन में, गुरु महाराज ने श्री चैतन्य महाप्रभु के चरण कमलों की स्थापना की।
गुरु महाराज मुझ पतित पर अपनी कृपा बनाये रखना। मुझसे जाने अनजाने में बहुत अपराध होते हैं उसके लिए मैं क्षमा की पात्र हूं। गुरु महाराज मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि भविष्य में भी आपके पद चिन्हों पर अग्रसर रहूंगी। आप इस पतित आत्मा का सही ज्ञान और मार्गदर्शन करते रहना। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए गौर निताई से प्रार्थना करती हूं।
आपका विनम्र सेवक
उज्जवला सीतारानी देवी दासी