Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2020

Mahārāṇī Yaśomatī devī dāsī (New Delhi - East of Kailash - India)

हरे कृष्ण गुरुमहाराज
कृपया मेरा प्रणाम स्वीकार करे!

प्रभुपाद की प्रचार पताका चारों ओर फहरा रही हैं।
कितनी ही आंधी हो तूफान हो लहरा रही हैं।।

विश्व में ही नहीं, संपूर्ण ब्रमांड में उद्घोष हो रहा।
गुरुमहाराज के प्रचार उत्साह से सभी में शक्ति संचार हो रहा।।

आध्यात्मिक पिता की स्नेहवर्षा में सभी सराबोर हो रहे हैं।
हम सभी आपके चरणों के आश्रय में अपने को सुरक्षित समझ रहे हैं।।

व्यास पूजा पर हम आपक इतना आशीर्वाद चाहते हैं।
कि आपके बताये रास्ते पर हम हमेशा चलते रहे।।

आपके दिये गए निर्देशों का पालन करते रहे।
कैसी भी परिस्थिति हो विचलित ना हो।।

आपकी पुत्री,
महारानी यशोमति देवी दासी