Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2021

Chandra Prabha Tiwari (Kṛṣṇa Kathā Deśa - Middle East)

परम आदरणीय श्री गुरु महाराज जी,

हरे कृष्ण, कोटि कोटि सादर प्रणाम।

          सर्व प्रथम व्यासपूजा के शुभ अवसर पर आपको ढेर सारी शुभकामनाये।

          श्री भगवान से प्रार्थना है कि आप महाराज जी सदैव स्वस्थ रहे और आपका आशीर्वचन हमे सुनने को मिलता रहे।   

          श्री भगवान और आपकी असीम कृपा से हम श्रीकृष्णभावनामृतसंघ (इस्कान) से जुड़े है।           

          हे गुरु महाराज! पिछले वर्ष ऑनलाइन आपका गुरु आश्रय प्राप्त हुआ उसके लिए आपको ह्रदय से धन्यवाद  देते है। आप से दीक्षा लेने की तैयारी चल रही है। हम चार नियमों का पालन करते है और 16 माला हरे कृष्ण महामंत्र का जप करते है तथा कृष्ण प्रसाद ग्रहण करते है। हम सपरिवार यथा संभव नियमित  उत्सवो, कक्षाओ व अन्य आयोजनों में ऑनलाइन संम्मिलित होकर सत्संग का आनंद लेते  है।

          हे गुरु महाराज! जाने अनजाने आपके प्रति किसी अपराध के लिए मै क्षमा चाहती हूँ कृपया मुझे आशीर्वाद दीजिये कि मै आपके शरण में रहूँ तथा श्री भगवान की अहैतुक भक्ति प्राप्त कर सकू।

धन्यवाद व हरे कृष्ण गुरु महाराज।

आपके शरण की आकांक्षी,

चन्द्र प्रभा तिवारी

प्रयाग धाम चक्र/कृष्ण कथा देश