Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2021

Prayag Dutt Tiwari (Kṛṣṇa Kathā Deśa - Middle East)

परम पूज्यनीय व आदरणीय गुरु महाराज,

हरे कृष्ण, दंडवत प्रणाम I

                   सर्व प्रथम व्यासपूजा के शुभ अवसर पर कृपया आप अपने श्री चरणों में मेरा सपरिवार कोटिशः दंडवत प्रणाम स्वीकार करेI

                   श्री भगवान से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थय उत्तम हो जिससे आप अपने गुरु महाराज श्रील प्रभुपाद को दिए वचनों को भगवदकृपा से सहजता से पूर्ण कर सकेI                      

                  पिछले साल आपने हमे अपना आश्रय अर्थात गुरु आश्रय दिया उसके लिए हम सदैव आपके आभारी और कृतज्ञ रहेंगेI शिक्षा गुरुओ के उचित मार्गदर्शन में दीक्षा लेने की तैयारी चल रही है मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप मुझ जैसे अबोध, अयोग्य व महापतित ‘दास’ को अपने शरण में लेंगे क्योकि हे गुरु महाराज! आप दया के सागर है, कृपा के सिन्धु है तथा पतितो का कल्याण करने वाले हैI   

                  मै कृष्ण भक्ति के प्रचार में उसी प्रकार सहायता कर पा रहा हूँ जैसे एक अबोध बालक अपने पिता के दैनिक कार्यो में सहयोग करने का प्रयास करता है I अतः हे गुरु महाराज मुझे आपके विशेष आशीर्वाद की आवश्यकता है साथ ही साथ आपके कृपा की भी आवश्यकता है ताकि मै भगवान्, श्रील प्रभुपाद, आप और वैष्णवों की सेवा कर सकू और अपना जीवन सार्थक बना सकूI  

                  श्री भगवान,श्रील प्रभुपाद,आप और वैष्णवों के आशीर्वाद से मै कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ और सकुशल हूँ I इस महामारी की प्रताड़ना के बाद भगवान पर आस्था प्रबल हुई हैI           

                  हे गुरु महाराज! आप के प्रति कोई भी अपराध मेरे द्वारा ‘मनसा-वाच्चा-कर्मणा’ ज्ञात या अज्ञात या जानबूझकर या भूल वश हो गया हो तो मुझे अपना अबोध बालक मानकर कृपया क्षमा कर दीजिये और मुझे यह आशीर्वाद दीजिये कि मै श्री भगवान कृष्ण का चरण धुल बन सकू I

                  हे गुरु महाराज आप प्रसन्न होइए और हम कृष्ण कथा देश सहित विभिन्न देशो/प्रदेशो के अपने सेवको पर अपनी अहैतुक कृपा बनाये रखियेI  

                  आप से विशेष निवेदन है कि कृपया आप अपने स्वास्थ पर ध्यान दीजियेगाI

आपका बहुत बहुत धन्यवाद गुरु महाराजI

आपका दास,

प्रयाग दत्त तिवारी

प्रयाग चक्र/कृष्ण कथा देश