Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2025

Supriyā Jāmbavatī Devī Dāsī (Ghaziabad - India)

नमः ऊं विष्णु पादाय, कृष्ण प्रेष्ठाय भूतले।
श्रीमते जयपताका स्वामिन इति नामिने।।
नमो आचार्य पादाय निताई कृपा प्रदायिने।
गौर कथा धाम दाया,नगर ग्राम तारिणे।।

हरे कृष्ण गुरु महाराज,

आपको कोटि-2 प्रणाम।

गुरु महाराज आप बहुत उदार हैं।आप सभी जनमानस को जन्म  मृत्यु के चक्र से बाहर लाने के लिए कृष्ण भक्ति की ओर प्रेरित करते हैं।

आप क्षमाशील हैं।एक वीडियो में मैने देखा कि आप सभी के अपराध क्षमा कर रहे हैं व सभी को आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

गुरु महाराज मै इस वर्ष  श्रीमद्भागवतम के दो कैन्टो  पूर्ण करने का प्रयास करूंगी।इसके लिए व भक्ति मे प्रगति के लिए मुझ पर कृपा बनाए रखें। 

आपकी शिष्या (दीक्षा)

सुप्रिया जांबवती देवीदासी