Check to restrict your search with:
Menu

Vyāsa-pūjā 2025

Rinki Sharma ( - India)

हरे कृष्ण गुरु जी आपके चरणों में कोटि कोटि दंडवत प्रणाम! 

नमः ॐ विष्णुपादाय कृष्णप्रेष्ठाय भूतले।
श्रीमते जयपताका स्वामिन इति नामिने॥
नमः आचार्यपादाय निताईकृपाप्रदायिने।
गौरकथाधामदया नगरग्रामतारिणे॥

गुरु महाराज जी आपको 76 जन्म दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ|

संसार में केवल गुरु महाराज ही एक ऐसे दिव्य आत्मा हैं जो हमें इस संसार रूपी भवसागर से पार करवा सकते हैं| मनुष्य को भक्ति प्राप्त करने के लिए गुरु महाराज की आवश्यकता है| बिना गुरु महाराज के हम भक्ति प्राप्त नहीं कर सकते| गुरु महाराज द्वारे ही आत्मा का परमात्मा से मिलन संभव है| 

गुरु महाराज जी की शरण में रहना हमारा सौभाग्य है| गुरु महाराज के निर्देश हमारे मन और दिल के विचारों को बदलने की शक्ति रखते हैं| गुरु महाराज के निर्देशो के माध्यम से हमने सिखा है कि सची भक्ति संसार की मोह माया से परे है| गुरु महाराज जी से ही हमने करुणा के साथ जीना सिखा हैं|

गुरु महाराज जी साधरण नहीं हैं| वे भगवान के ही दूसरे स्वरूप हैं| जो हम पतित का उधार  करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं |

हरे कृष्ण गुरु महाराज जी आपके चरणों में कोटि कोटि दंडवत प्रणाम 

Your Humble Servant,

Rinki Sharma